Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

छात्रावास में अव्यवस्था मिलने पर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी-कलेक्टर

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 09 Nov 2025, 07:09 PM IST | 1 min read
छात्रावास में अव्यवस्था मिलने पर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी-कलेक्टर
Share:
Advertisement

सिंगरौली, 9 नवम्बर 2025। कलेक्टर गौरव बैनल ने रविवार को देवरा स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास (सीनियर एवं जूनियर) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में साफ-सफाई की कमी और भोजन की खराब गुणवत्ता पाई गई। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग और छात्रावास अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने देवरा स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। साफ-सफाई और भोजन की खराब व्यवस्था पर सहायक आयुक्त व अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

कलेक्टर ने रसोई घर में पहुँचकर छात्रों को दिए जाने वाले भोजन — चावल, दाल, सब्जी और तेल की गुणवत्ता की जांच की। जांच में खाद्यान्न सामग्री का रखरखाव खराब पाया गया। छात्रों ने शिकायत की कि उन्हें निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त भोजन नहीं मिल रहा है। जिस पर कड़ी नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि प्रतिदिन के मीनू की जानकारी पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित की जाए। साथ ही सप्ताह में एक दिन या विशेष अवसरों पर स्पेशल मीनू के तहत भोजन उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास की साफ-सफाई व्यवस्था को असंतोषजनक पाया। उन्होंने निर्देश दिया कि आज ही सफाई की उचित व्यवस्था की जाए। छात्रावास परिसर और शौचालयों की रोजाना साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर प्रबंधन के लिए छात्रावास में समितियों का गठन किया जाए और इसकी जानकारी उन्हें दी जाए। उन्होंने सहायक आयुक्त को निर्देश दिए कि जिले के सभी छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने के लिए टीम गठित की जाए और समय-समय पर खुद भी मॉनिटरिंग करें।

इसके साथ ही, पिछले छह महीनों के बजट का ऑडिट कराने और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने छात्रावास में शुद्ध पेयजल हेतु आरओ सिस्टम लगाने और ठंड से बचाव के लिए बेहतर गुणवत्ता के कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रों से संवाद भी किया।

उन्होंने कहा — “आप निरंतर प्रयास करें और मन लगाकर पढ़ाई करें, तभी अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे।” छात्रों ने इस दौरान अपनी शिष्यवृत्ति राशि न मिलने और खेल के मैदान की व्यवस्था की मांग रखी। इस पर कलेक्टर ने अधीक्षक को निर्देश दिए कि जल्द ही शिष्यवृत्ति वितरण और मैदान की सफाई कराई जाए।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886