सिंगरौली। जियावन थाना क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जिले के जियावन थाना क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का ताला तोड़कर मंदिर का पीतल का घंटा चोरी करने के मामले में जियावन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित सामान बरामद कर दोनों को न्यायालय देवसर में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जियावान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे से 26 अक्टूबर की सुबह 7 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में शिकायत मिलने पर जियावन थाने में अपराध क्रमांक 688/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।विवेचना के दौरान संदेही मोहम्मद हुसैन (22), निवासी सुपेला, से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी पवन साहू (30), निवासी धनहा, के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी किया गया करीब 11 हजार रुपये कीमत का पीतल का घंटा कॉलेज के आगे पुल के पास स्थित एक पुराने खंडहरनुमा मकान में छिपा दिया था। बाद में घंटा निकालकर जमीन में गाड़ने और सुरक्षित रखने की बात भी सामने आई।
Also Read
पुलिस ने दोनों आरोपियों को 27 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय देवसर में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।



