Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

RRB Recruitment 2025 : रेलवे में 2,570 पदों पर बड़ी भर्ती शुरू

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 21 Oct 2025, 10:01 PM IST | 1 min read
RRB Recruitment 2025 : रेलवे में 2,570 पदों पर बड़ी भर्ती शुरू
Share:
Advertisement

RRB Recruitment 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अक्टूबर 2025 में नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,570 पद भरे जाएंगे। इनमें जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पद शामिल हैं। संक्षिप्त अधिसूचना जारी हो चुकी है और विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर, DMS और CMA के 2,570 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। आवेदन 31 अक्टूबर से शुरू होंगे। जानें पूरी जानकारी, योग्यता और चयन प्रक्रिया।

आवेदन की प्रक्रिया

जो उम्मीदवार रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 30 नवंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवारों को अपना आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर ही जमा करना होगा। किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अभ्यर्थी की आयु सीमा और वेतन

  • आयु सीमा 18 से 33 वर्ष (1 जनवरी 2026 तक) रखी गई है।
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
  • चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹35,400 रुपये वेतन दिया जाएगा।

आवेदन के लिए योग्यता

  • जूनियर इंजीनियर (JE) और अन्य तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, आईटी या संबंधित विषय में डिप्लोमा/डिग्री (BE/BTech) होनी चाहिए।
  • CMA पद के लिए उम्मीदवारों को फिजिक्स और केमिस्ट्री में ग्रेजुएट होना जरूरी है।
  • विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी RRB की पूरी अधिसूचना में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा —

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-I)
  2. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-II)
  3. दस्तावेज़ सत्यापन
  4. मेडिकल टेस्ट

पहले चरण में सफल उम्मीदवारों को ही CBT-II में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886