Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंपलेक्स वार्ड 12 में देशभक्ति के रंग, 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 26 Jan 2026, 10:20 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

जयंत (26 जनवरी 2026):शासकीय माध्यमिक विद्यालय, सिंपलेक्स वार्ड क्रमांक 12 में आज 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर को तिरंगे, पुष्पमालाओं और देशभक्ति नारों से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया।

गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद श्रीमती चंदा देवी उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अंजनी चौबे, जयंत मंडल मंत्री श्री कृष्ण कुमार दाहिया, वार्ड संयोजक राजू सचिन, अधिवक्ता अहमद, सुखविंदर सिंह, बबलू गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता, दल प्रताप सिंह, श्यामनाथ जी और रजनू जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति न केवल अनुशासन और प्रतिभा की मिसाल रही, बल्कि देशप्रेम की भावना को भी दर्शाती रही। उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

– Singrauli News

विद्यालय परिवार की सराहनीय भूमिका

विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य श्री सुधांशु गौतम, माध्यमिक शिक्षक श्री विश्वनाथ साहू, श्रीमती लक्ष्मी जी, शिक्षिका संजू पाठक, श्रीमती चित्रा गौतम सहित सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

व्यवस्थाओं में इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम की सुचारु व्यवस्था में धीरज शर्मा, विकास बरनाल, बंटी भारती, दीपक, कार्तिक सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा, जिनकी मेहनत से आयोजन सफल और अनुशासित रहा।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886