Urjanchal Tiger
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ा सिंगरौली, विधायक रामनिवास शाह ने दिलाई एकजुटता की शपथ।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 31 Oct 2026, 03:20 PM IST | 1 min read
Share:

सिंगरौली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम, बैढ़न में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को बैढ़न स्थित राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़ के माध्यम से जिलेवासियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराने के साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में विधायक राम निवास शाह ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

‘रन फॉर यूनिटी’ में प्रभारी कलेक्टर संघप्रिय, पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम., नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, एसडीएम सुरेश जाधव, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह एवं पार्षद सीमा जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

Advertisement

ADVERTISEMENT