Urjanchal Tiger
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

राज्यमंत्री राधा सिंह का सिंगरौली और मिर्जापुर दौरा आज से

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 28 Oct 2026, 06:54 AM IST | 0 min read
Minister of State Radha Singh will hoist the flag on 79th Independence Day
Share:

सिंगरौली, 28 अक्टूबर 2026 : मध्यप्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह का सिंगरौली और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का चार दिवसीय दौरा 27 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे 28 से 30 अक्टूबर तक सिंगरौली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इस दौरान वे बैढ़न मेडिकल कॉलेज के व्हाइट कोट समारोह और मुख्यमंत्री जन विश्वास यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यमंत्री 27 अक्टूबर की रात 8:55 बजे भोपाल से ऊर्जाधानी एक्सप्रेस से रवाना होंगी। वे 28 अक्टूबर की सुबह 7:10 बजे बरगवां पहुंचेंगी और वहां से बैढ़न के लिए प्रस्थान करेंगी।

बैढ़न मेडिकल कॉलेज के समारोह में होंगी शामिल

राज्यमंत्री राधा सिंह 28 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे बैढ़न मेडिकल कॉलेज में आयोजित व्हाइट कोट सेरेमनी में शामिल होंगी। इसके बाद शाम 6 बजे वे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मड़िहान क्षेत्र के ग्राम बसही पहुंचेंगी। यहां श्री अम्बरीश सिंह द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने का कार्यक्रम है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उनका रात्रि विश्राम चितरंगी में होगा।

29 अक्टूबर को बैढ़न में स्थानीय कार्यक्रम

राज्यमंत्री 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे चितरंगी से रवाना होंगी और दोपहर 12:30 बजे बैढ़न पहुंचेंगी। यहां वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इस दिन उनका रात्रि विश्राम बैढ़न में निर्धारित है।

सुलखान में जन विश्वास यात्रा में लेंगी हिस्सा

दौरे के अंतिम दिन 30 अक्टूबर को राज्यमंत्री बैढ़न से रवाना होकर दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत सुलखान पहुंचेंगी। यहां वे मुख्यमंत्री जन विश्वास यात्रा में शामिल होंगी।

इसके बाद दोपहर 1 बजे चितरंगी स्थित सामुदायिक भवन में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगी। कार्यक्रम के अनुसार, उनका रात्रि विश्राम चितरंगी में निर्धारित है।

Advertisement

सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के निर्देश

राज्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सिंगरौली, सोनभद्र और मिर्जापुर जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

इस खबर से संबंधित VIP
Radha Singh । राधा सिंह
जनप्रतिनिधि / राजनेता

Radha Singh । राधा सिंह

राज्य मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन • BJP • विधायक - चितरंगी (सिंगरौली) 79