Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

आज खत्म हो रहा 37 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल, जानिए कितनी पेंशन और क्या मिलती हैं सुविधाएं

राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म होने पर उन्हें कितनी पेंशन मिलती है और कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं, यहां जानें पूरी जानकारी।

अजीत नारायण सिंह

Author | Updated: 18 Mar 2026, 01:38 PM IST | 1 min read
How much pension does a Rajya Sabha MP receive?
Share:
Advertisement

राज्यसभा के 37 सांसदों का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है, जिसके चलते संसद में उन्हें विदाई दी जा रही है। अप्रैल से जून के बीच कुल 59 सांसदों का कार्यकाल खत्म होगा। ऐसे में लोगों के मन में एक बड़ा सवाल है, सांसद बनने के बाद जब कार्यकाल समाप्त हो जाता है, तो उन्हें कितनी पेंशन और सुविधाएं मिलती हैं?

कितनी मिलती है सांसदों को पेंशन?

संसद की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसदों को न्यूनतम 31,000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाती है।

  • पहले यह राशि 25,000 रुपये थी
  • हाल ही में सरकार ने इसमें बढ़ोतरी की है

अगर कोई सांसद 5 साल से ज्यादा समय तक सदस्य रहा है, तो उसे अतिरिक्त पेंशन भी मिलती है।

  • हर अतिरिक्त साल के लिए 2,500 रुपये प्रति माह बढ़ते हैं

उदाहरण से समझिए 

  • 5 साल कार्यकाल → ₹31,000 प्रति माह
  • 7 साल कार्यकाल → ₹36,000 प्रति माह

अन्य सुविधाएं क्या मिलती हैं?

पूर्व सांसदों को सिर्फ पेंशन ही नहीं, बल्कि कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं

Advertisement

फ्री यात्रा सुविधा

  • अकेले यात्रा पर → फर्स्ट एसी में मुफ्त सफर
  • एक साथी के साथ → सेकेंड एसी में मुफ्त यात्रा

इसके लिए संसद सचिवालय से विशेष कार्ड बनवाना जरूरी होता है।

स्वास्थ्य सुविधा

  • CGHS (केंद्रीय स्वास्थ्य योजना) का लाभ
  • जीवनसाथी के लिए भी कार्ड की सुविधा

सरकारी सुविधाएं

  • सरकारी इमारतों में प्रवेश की अनुमति
  • अंडमान-निकोबार सांसदों के लिए स्टीमर यात्रा फ्री

वेतन और भत्तों में भी हुआ इजाफा

सांसद रहते हुए मिलने वाले वेतन और भत्तों में भी बढ़ोतरी की गई है:

  • सैलरी: ₹1 लाख → ₹1.24 लाख प्रति माह
  • दैनिक भत्ता: ₹2,000 → ₹2,500
  • निर्वाचन क्षेत्र भत्ता: ₹70,000
  • कार्यालय भत्ता: ₹60,000

इसके अलावा

  • 50,000 यूनिट बिजली मुफ्त
  • 4,000 किलोलीटर पानी मुफ्त

कार्यकाल खत्म होने के बाद क्या होता है?

सांसदों को पद पर रहते हुए सरकारी आवास मिलता है, लेकिन कार्यकाल खत्म होने के बाद:

  • 1 महीने के भीतर घर खाली करना होता है
  • अधिक समय रहने पर किराया देना पड़ता है

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886