Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

देवसर बाजार में जाम से राहत की तैयारी, रोड में दुकान लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना और सामान जब्त

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 26 Oct 2025, 07:29 AM IST | 1 min read
देवसर बाजार में जाम से राहत की तैयारी, रोड में दुकान लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना और सामान जब्त
Share:
Advertisement

सिंगरौली। देवसर तहसील में रोजाना लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। बाजार की अव्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम सड़कों पर उतरी।

देवसर बाजार की अव्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस, प्रशासन और तहसील टीम ने किया निरीक्षण। सड़क पर दुकान या ठेला लगाने वालों पर अब होगी जुर्माने और जब्ती की कार्रवाई।

शनिवार को देवसर डीएसपी गायत्री तिवारी, जियावन थाना प्रभारी रोशनी कुर्मी और स्थानीय तहसीलदार ने बाजार का निरीक्षण किया। टीम ने सीधी–सिंगरौली नेशनल हाईवे NH-39 के देवसर हिस्से का दौरा किया, जहाँ सड़क के आधे हिस्से पर ठेले और दुकानें लगी हुई थीं।

अधिकारीयों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अब सड़क पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे अपनी दुकानें और ठेले सड़क छोड़कर पटरी के अंदर लगाएं।

डीएसपी गायत्री तिवारी ने बताया कि आगामी 26 अक्टूबर से नियमों का पालन न करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क आम जनता की सुविधा के लिए है, इसे बाधित करना अस्वीकार्य है।

राजस्व विभाग और पंचायत कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्रवाई में सहयोग करें। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें ताकि देवसर बाजार साफ-सुथरा और सुगम बन सके।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886