Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

NSP Scholarship : नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल क्या है? जानें कैसे करें अप्लाई

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 30 Nov 2025, 10:25 AM IST | 1 min read
NSP Scholarship : नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल क्या है? जानें कैसे करें अप्लाई
Share:
Advertisement

NSP Scholarship  : नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) ने स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोर्टल पर लिखा है कि NSP एक वन-स्टॉप प्लेटफ़ॉर्म है। यहां स्टूडेंट्स एप्लीकेशन, वेरिफिकेशन और स्कॉलरशिप की सभी अपडेट एक ही जगह पा सकते हैं।

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) ने प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक और अन्य स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। एलिजिबिलिटी, दस्तावेज और अप्लाई करने की प्रक्रिया यहां पढ़ें।

स्टूडेंट्स और पेरेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट scholarships.gov.in पर पूरी जानकारी देख सकते हैं। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, पोर्टल अब एकेडमिक ईयर के लिए सभी प्री/पोस्ट मैट्रिक और टॉप क्लास स्कॉलरशिप के आवेदन ले रहा है।

क्या है नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP)?

NSP भारत सरकार की राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना के तहत बनाया गया एक सेंट्रल प्लेटफ़ॉर्म है। यह DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के ज़रिए स्कॉलरशिप सीधे स्टूडेंट्स के बैंक खाते में भेजता है। इस पोर्टल से स्टूडेंट फ्री में स्कॉलरशिप खोज सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

NSP स्कॉलरशिप : एलिजिबिलिटी

  • परिवार की सालाना इनकम 2,50,000 रुपये (स्कीम के हिसाब से) से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • स्टूडेंट ने फाइनल क्वालिफाइंग एग्ज़ाम पास किया हो।
  • वैलिड जाति सर्टिफिकेट (अगर जरूरी हो)।
  • वैलिड आधार कार्ड होना चाहिए।

स्कॉलरशिप के प्रकार

  • मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप
  • मीन्स-बेस्ड स्कॉलरशिप
  • माइनॉरिटी स्कॉलरशिप
  • पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप
  • प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप
  • सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप
  • स्टेट-स्पेसिफिक स्कॉलरशिप

अप्लाई करने के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड या आधार नामांकन ID
  • इनकम सर्टिफिकेट
  • जाति सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • एजुकेशनल सर्टिफिकेट
  • PAN कार्ड (अगर हो)
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • ईमेल ID (वैकल्पिक लेकिन बेहतर)

NSP स्कॉलरशिप : ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें?

  • NSP वेबसाइट scholarships.gov.in खोलें।
  • “स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करें” पर क्लिक करें।
  • अपनी पर्सनल डिटेल्स भरकर रजिस्टर करें।
  • आपके मोबाइल पर एक रेफ़रेंस नंबर आएगा।
  • फेस ऑथेंटिकेशन के लिए आधार फेस RD और NSP OTR ऐप डाउनलोड करें।
  • OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) जेनरेट करें।
  • एप्लीकेशन खुलने पर OTR से लॉग इन करें।
  • फॉर्म में ज़रूरी डिटेल्स भरें और सबमिट करें।

मोबाइल या ऐप से अप्लाई कैसे करें?

  • NSP मोबाइल ऐप या UMANG ऐप डाउनलोड करें।
  • रजिस्टर करें और स्कॉलरशिप लिस्ट देखें।
  • अपनी स्कॉलरशिप चुनें।
  • डिटेल्स भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट करें।

OTR रजिस्ट्रेशन करें – Click Here

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886