MPPSC Recruitment 2025 : डिप्टी डायरेक्टर, प्रिंसिपल ग्रेड II और असिस्टेंट डायरेक्टर के 17 पदों पर भर्ती – Urjanchal Tiger
Urjanchal Tiger
गुरुवार, 20 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

MPPSC Recruitment 2025 : डिप्टी डायरेक्टर, प्रिंसिपल ग्रेड II और असिस्टेंट डायरेक्टर के 17 पदों पर भर्ती

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 01 Dec 2025, 06:49 PM IST | 1 min read
MPPSC Recruitment 2025: डिप्टी डायरेक्टर, प्रिंसिपल ग्रेड II और असिस्टेंट डायरेक्टर के 17 पदों पर भर्ती
Share:
Advertisement

MPPSC Recruitment 2025 : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में डिप्टी डायरेक्टर, प्रिंसिपल ग्रेड II और असिस्टेंट डायरेक्टर शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार mppsc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी।

MPPSC ने 17 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक mppsc.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

कुल पदों का विवरण

MPPSC द्वारा कुल 17 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें—

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

  • प्रिंसिपल ग्रेड II: 14 पद
  • डिप्टी डायरेक्टर: 1 पद
  • असिस्टेंट डायरेक्टर: 2 पद

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 01 दिसंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2025
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2025
  • फॉर्म सुधार तिथि: 09 दिसंबर 2025 से 02 जनवरी 2026
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से पहले जारी होगा
  • परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी

आयु सीमा

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • महिला, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवार 45 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास—

Advertisement

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग डिग्री या संबंधित विषय की डिग्री होना जरूरी है।
  • कुछ पदों के लिए 2 से 5 साल का व्यवहारिक अनुभव आवश्यक है।
  • डिप्टी डायरेक्टर के लिए 2 या 7 साल का प्रशासनिक/संस्थागत अनुभव आवश्यक है।
  • प्रिंसिपल ग्रेड II और असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए न्यूनतम 5 साल का अनुभव होना चाहिए।

जरूरी दस्तावेज

  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • तकनीकी/प्रशासनिक अनुभव प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (एमपी डोमिसाइल)
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर का स्कैन

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: 500 रुपये
  • ओबीसी, महिला, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग: 250 रुपये
  • पोर्टल शुल्क: 60 रुपये अतिरिक्त

चयन प्रक्रिया और सैलरी

  • उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा।
  • चयनित अभ्यर्थियों को 56100 रुपये से 206900 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले mppsc.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती सेक्शन में जाकर “Apply Online” पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज नियत फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • आवेदन सबमिट करें और फॉर्म का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

अधिकारिक नोटिफिकेशन – Click Here

आवेदन करें – Apply Now

ADVERTISEMENT
Advertisement