सिंगरौली। जिले के मोरवा-अनपरा मार्ग पर खनहना में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जिले के मोरवा-अनपरा मार्ग पर खनहना में मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार रामलल्लू यादव (35) की मौत हो गई, जबकि राजकुमार रजक (26) और करण कुमार रजक (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, चतरी निवासी रामलल्लू यादव इस दुर्घटना का शिकार हुए। बताया गया कि मोरवा-अनपरा मार्ग पर खनहना के पास एक अज्ञात ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि रामलल्लू यादव की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार राजकुमार रजक और करण कुमार रजक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को तत्काल नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने देर रात वाराणसी रेफर कर दिया। मृतक के परिजनों ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



