सिंगरौली, 31 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवम्बर 2026 को सिंगरौली जिले में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बैढ़न स्थित अटल सामुदायिक भवन, बिलौंजी तेलियान में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। समारोह में राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा का प्रतीक है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेश की उपलब्धियों एवं विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा।
Also Read
जिला प्रशासन सिंगरौली ने जिले के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। प्रशासन ने सभी से कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराने का अनुरोध किया है।



