Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

Anil Ambani के खिलाफ 17,000 करोड़ के लोन फ्रॉड में Lookout Circular जारी, विदेश जाने पर रोक

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 02 Aug 2025, 05:38 PM IST | 1 min read
Lookout Circular (LOC) 
Share:
Advertisement

नई दिल्ली : भारत के जाने-माने उद्योगपति और रिलायंस समूह के पूर्व चेयरमैन Anil Ambani की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ कथित 17,000 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Lookout Circular (LOC) जारी कर दिया है। इसका मतलब है कि अनिल अंबानी अब देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकते हैं। यह सर्कुलर उन सभी एयरपोर्ट और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय चेकपॉइंट्स पर लागू किया गया है जहां से वह भारत से बाहर जा सकते थे।

इस कार्रवाई के बाद अनिल अंबानी को 5 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय के दिल्ली मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह मामला खास तौर पर 2017 से 2019 के बीच यस बैंक से लिए गए लाखों करोड़ के लोन के दुरुपयोग से जुड़ा है। ED को शक है कि इन लोन का एक बड़ा हिस्सा गैरकानूनी तौर पर शेल कंपनियों और अन्य माध्यमों से मनी लॉन्डरिंग में इस्तेमाल किया गया है। इस बीच मुंबई और दिल्ली समेत कई स्थानों पर ED ने छापेमारी भी की है, जहां उनके समूह की कंपनियों के ठिकाने शामिल हैं।

लुकआउट सर्कुलर Lookout Circular (LOC)  एक सरकारी अलर्ट होता है, जो तब जारी किया जाता है जब किसी व्यक्ति पर गंभीर जांच चल रही हो और उसे देश से भागने से रोकने के लिए प्रतिबंधित किया जाना जरूरी हो। यह सर्कुलर गृह मंत्रालय के तहत इमीग्रेशन विभाग द्वारा जारी किया जाता है, और इसके जरिए जांच एजेंसियां सुनिश्चित करती हैं कि आरोपी व्यक्ति जांच में सहयोग करे और देश से फरार न हो।

इतना ही नहीं, ED इस मामले में फर्जी बैंक गारंटी के संबंध में भी जांच कर रही है, जिसमें अनिल अंबानी की कंपनी द्वारा एसबीआई की नकली ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर 68.2 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी भिजवाई गई थी।

रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी यूनिट्स ने स्पष्ट किया है कि ये जांच उनके वर्तमान व्यापार पैटर्न को प्रभावित नहीं करेगी क्योंकि अनिल अंबानी उनके बोर्ड में मौजूद नहीं हैं और जांच उन कंपनियों के पुराने लेनदेन से जुड़ी है।

कानूनी विकल्पों को लेकर अगर कोई व्यक्ति समझता है कि लुकआउट सर्कुलर गलत तरीके से जारी हुआ है, तो वह हाईकोर्ट में चुनौती भी दे सकता है। कोर्ट इस बात पर ध्यान देता है कि एजेंसी द्वारा कारण उचित था या नहीं। कुछ ही समय पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर Lookout Circular (LOC) को इसी आधार पर रद्द कर दिया था।

Advertisement

यह मामला अनिल अंबानी के कारोबारी करियर के लिए एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने आया है और यह जांच अब आगे कैसे विकसित होती है, यह पूरे उद्योग जगत और जनता की नजर में रहेगा।

Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886