Urjanchal Tiger
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

कोतवाली पुलिस का डीजल तस्करी पर शिकंजा,20 हजार लीटर अवैध डीजल से भरा टैंकर जब्त।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 05 Oct 2026, 09:35 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे करीब 20 हजार लीटर डीजल से भरे टैंकर को जब्त किया है।

जिले के कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे करीब 20 हजार लीटर डीजल से भरे टैंकर को जब्त किया है। नौगढ़ कन्वेयर चौराहे के पास पुलिस ने टैंकर क्रमांक CG10BS7184 को रोककर जांच की, जिसमें चारों चैंबरों में डीजल भरा मिला। पुलिस के मुताबिक चालक कमल यादव (43) निवासी मेढ़ौली डीजल से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने बताया कि गोंदवाली स्थित राधे फीलिंग स्टेशन से डीजल लोड कर कोल माइंस की ओर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई में करीब ₹19.99 लाख का डीजल और ₹35 लाख कीमत का टैंकर, कुल ₹54.99 लाख का मशरूका जब्त किया गया। उक्त मामले में पुलिस नें अप.क्र. 1304/2026 के तहत धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर डीजल के स्रोत, दस्तावेजों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच मे जुट गई।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886