Urjanchal Tiger
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

खड़िया कोयला परियोजना के विस्तार पर पर्यावरणीय जनसुनवाई संपन्न, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का आ

Om Prakash Shah

Author | Updated: 29 Oct 2026, 10:09 AM IST | 0 min read
Share:

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की खड़िया खुली खदान के विस्तारीकरण को लेकर स्थानीय डीएवी स्कूल खेल मैदान में पर्यावरणीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों और विस्थापित परिवारों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की खड़िया खुली खदान के विस्तारीकरण को लेकर स्थानीय डीएवी स्कूल खेल मैदान में पर्यावरणीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों और विस्थापित परिवारों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। खदान प्रबंधन ने शिकायतों पर जवाब देते हुए समस्याओं के समयबद्ध निराकरण का आश्वासन दिया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चंद्र तथा उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सोनभद्र के क्षेत्रीय अधिकारी आर.के. सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एनसीएल प्रबंधन के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान परियोजना के विस्तारीकरण से जुड़े तकनीकी, आर्थिक और पर्यावरणीय पहलुओं की जानकारी प्रस्तुत की गई।

जनसुनवाई के दौरान खदान प्रबंधन की ओर से बताया गया कि परियोजना के विस्तार से राष्ट्रीय स्तर पर कोयला आपूर्ति को मजबूती मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है। परियोजना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी देने के साथ ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को भी सुना गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने अपनी शिकायतें लिखित रूप में अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। इन शिकायतों पर महाप्रबंधक (उत्खनन) वी.के. राय, सीएसआर नोडल अधिकारी अमरेन्द्र कुमार और पर्यावरण अधिकारी रोहित गुप्ता ने जवाब दिया। प्रबंधन ने ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने का आश्वासन दिया।

Advertisement

ADVERTISEMENT