सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख किशोर कुमार होता ने 20 अक्टूबर 2026 को सूर्य भवन अतिथि गृह में सिंगरौली के नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अंकित अस्थाना (आईएएस) से सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत किया।
एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख किशोर कुमार होता ने 20 अक्टूबर को सूर्य भवन अतिथि गृह में सिंगरौली के नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अंकित अस्थाना से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर का स्वागत करते हुए जिला प्रशासन और एनटीपीसी के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग को लेकर चर्चा की। मुलाकात के दौरान किशोर कुमार होता ने एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से पर्यावरण संरक्षण, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर), राख के उपयोग तथा हरित पहलों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने जिम्मेदार विद्युत उत्पादन के साथ सतत विकास और सामुदायिक कल्याण के प्रति परियोजना की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सहित विभिन्न हितधारकों के साथ नियमित संवाद और समन्वय से विकास कार्यों को प्रभावी बनाने में मदद मिलती है। इस मुलाकात से एनटीपीसी विंध्याचल और जिला प्रशासन के बीच सहयोगात्मक संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही क्षेत्रीय विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।




