सिंगरौली। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने जनपद पंचायत बैढ़न की ग्राम पंचायत काम में आयोजित स्वामित्व योजना शिविर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर अंकित अस्थाना ने जनपद पंचायत बैढ़न की ग्राम पंचायत काम में आयोजित स्वामित्व योजना शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वामित्व रजिस्ट्री की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ ग्राम पंचायत स्तर पर ही सहजता से मिलना चाहिए तथा मैदानी अमला अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करे।
Also Read
स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्र में रहने वाले पात्र लोगों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार प्रदान करने के लिए निःशुल्क रजिस्ट्री के माध्यम से दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित होने से ग्रामीणों को अपने गांव में ही सुविधा मिल रही है, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलती है।निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, एसडीएम सुरेश जाधव, तहसीलदार राजेन्द्र बंसल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




