Urjanchal Tiger
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Bigg Boss 20 : गुल्लू और Yung DSA के बीच हाथापाई

बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में गुल्लू और यंग डीएसए के बीच विवाद बढ़ता दिखा। घटना के बाद गुल्लू के खिलाफ संभावित कार्रवाई को लेकर सवाल उठे हैं।

Neeraj Sahu

Author | Updated: 29 Oct 2026, 09:22 AM IST | 1 min read
Share:

रियलिटी शो ‘Bigg Boss 20‘ के एक नए प्रोमो में कंटेस्टेंट गुल्लू और Yung DSA के बीच बहस बढ़ती दिखाई गई है। प्रोमो में गुल्लू को यंग की ओर झपटते हुए दिखाया गया। जिसके बाद शो में शारीरिक हिंसा के नियमों और गुल्लू के संभावित निष्कासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, अधिकारिक रूप से यह पुष्टि नहीं हुई है कि शो के निर्माताओं ने गुल्लू के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

Advertisement

Bigg Boss 20 में यह  विवाद एक टास्क के दौरान शुरू हुआ। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को एक निर्धारित आकार के बोर्ड के भीतर जगह बनाकर खड़ा होना था। जो प्रतिभागी बोर्ड से बाहर रह जाता या बाहर खींच लिया जाता, वह टास्क से बाहर हो जाता। वीडियो में स्काउट Yung DSA को गुल्लू को बोर्ड से बाहर खींचते हुए दिखाया गया है। इसके बाद यंग डीएसए ने गुल्लू पर टिप्पणी की, जिससे दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने गुल्लू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कुछ यूजर्स ने शो में शारीरिक हिंसा के नियमों का हवाला देते हुए निष्कासन की मांग किया है।

फिलहाल, गुल्लू के निष्कासन या उनके खिलाफ किसी अन्य कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ADVERTISEMENT