सिंगरौली। जिले के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अटल सामुदायिक भवन, बिलौंजी में विकासखंड स्तरीय युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया।
जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अटल सामुदायिक भवन, बिलौंजी में विकासखंड स्तरीय युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशन में आयोजित इस मेले में विभिन्न कंपनियों के माध्यम से कुल 60 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया, जबकि 40 युवाओं को करियर काउंसिलिंग के जरिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
Also Read
जिला रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा आईटीआई सिंगरौली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में जिले के बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता एवं पात्रता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। इसमें 10 प्रमुख कंपनियों के माध्यम से 41 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया, जिनमें चार महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं, रोजगार, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना एवं अप्रेंटिसशिप के अंतर्गत 19 अन्य युवाओं का भी प्रारंभिक चयन हुआ। मेले के दौरान 40 युवाओं की करियर काउंसिलिंग कर उन्हें रोजगार के विभिन्न अवसरों, कौशल विकास, स्वरोजगार योजनाओं एवं अप्रेंटिसशिप से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को अपनी योग्यता और रुचि के अनुरूप करियर का चुनाव करने के लिए प्रेरित किया गया।



