सिंगरौली। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय माड़ा के तत्वावधान में माड़ा स्थित सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शासकीय महाविद्यालय माड़ा के तत्वावधान में मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार माड़ा स्थित सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोविंद बाथम ने की। वरिष्ठ खेल अधिकारी डॉ. विनोद राय एवं डॉ. उमाकांत सिंह सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। महाविद्यालय परिवार ने विधायक डॉ. मेश्राम को स्मृति चिह्न, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
Also Read
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए महाविद्यालय को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।




