Noah Wyle बने 2026 के सबसे Sexiest Man Alive
अमेरिकी अभिनेता नोआ वाइल (Noah Wyle) को पीपल पत्रिका (People Magazine)ने वर्ष 2026 का ‘सेक्सिएस्ट मैन अलाइव’ घोषित किया है। 55 वर्षीय वाइल एचबीओ की मेडिकल ड्रामा सीरीज ‘द पिट’ में डॉ. माइकल ‘रॉबी’ रॉबिनाविच की भूमिका निभाते हैं। अभिनेता ने इस सम्मान पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि शुरुआत में उन्हें यह खबर किसी मजाक का हिस्सा लगी थी।
Also Read
People Magazine ने 27 अक्टूबर को इस वार्षिक सम्मान की घोषणा की। पत्रिका के साथ बातचीत में वाइल ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि उन्हें अपने जीवन में यह खिताब मिलेगा। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि इस सम्मान के बाद उन्हें परिवार और दोस्तों की ओर से काफी चिढ़ाया जाएगा।
‘द पिट’ से मिली नई पहचान
वाइल (Noah Wyle) वर्तमान में मेडिकल ड्रामा सीरीज ‘द पिट’ में अपने अभिनय के लिए चर्चा में हैं। यह सीरीज पिट्सबर्ग के एक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में काम करने वाले चिकित्सा पेशेवरों की चुनौतियों पर आधारित है।

इससे पहले अभिनेता ने 1994 में शुरू हुई लोकप्रिय मेडिकल सीरीज ‘ईआर’ में डॉ. जॉन कार्टर की भूमिका निभाई थी। इस शो में उनके सह-कलाकार जॉर्ज क्लूनी को भी पीपल पत्रिका ने 1997 और 2006 में ‘सेक्सिएस्ट मैन अलाइव’ चुना था।
‘द पिट’ में अभिनय के लिए Noah Wyle को 2025 और 2026 में ड्रामा सीरीज के सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता का एमी पुरस्कार मिला। सीरीज ने भी उत्कृष्ट ड्रामा सीरीज का पुरस्कार जीता।

जोनाथन बेली के बाद मिला खिताब
Noah Wyle ने 2025 के विजेता अभिनेता जोनाथन बेली की जगह यह सम्मान हासिल किया है। इससे पहले माइकल बी. जॉर्डन, इद्रिस एल्बा, जॉन क्रासिंस्की और पॉल रुड भी इस सूची में शामिल रहे हैं।
यह सम्मान मिलने के बाद वाइल एक बार फिर मनोरंजन जगत की सुर्खियों में हैं। हालांकि, अभिनेता (Noah Wyle) की ओर से इस उपलब्धि के संदर्भ में किसी आगामी परियोजना की घोषणा नहीं की गई है।



