Urjanchal Tiger
रविवार, 8 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में EOW-GST की संयुक्त छापेमारी, व्यापारियों में हड़कंप

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 02 Sep 2025, 10:28 PM IST | 1 min read
सिंगरौली में EOW-GST की संयुक्त छापेमारी, व्यापारियों में हड़कंप
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली 2 सितम्बर 2025।। सिंगरौली में मंगलवार की सुबह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और GST की संयुक्त टीम ने अचानक कई जगहों पर एक साथ छापेमारी कर जिले में हड़कंप मचा दिया। ये छापेमारी आय से अधिक संपत्ति और कर चोरी के आरोपों के आधार पर की गई। रीवा, सतना और सिंगरौली की 22 सदस्यीय टीम ने कॉलेज मोड़ समेत कई इलाकों में कोयला ट्रांसपोर्टरों और विभिन्न संगठनों के दफ्तरों पर छापेमारी की। इसके अलावा छापेमारी की खबर पाकर कुछ व्यापारी अपने दफ्तर छोड़कर भाग गए।

EOW-GST की एक साथ छापेमारी

आपको मिली जानकारी के अनुसार बता दें की सबसे बड़ी छापेमारी व्यापारी साधु शरण शाह के यहां की गई। साधु शरण शाह से जुड़ी 6 संस्थाओं और एक कर सलाहकार अनिल कुमार शाह के दफ्तर पर एक साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों, लेन-देन के रिकॉर्ड और फाइलों की गहनता से जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में यह छापेमारी की जा रही है।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT