Urjanchal Tiger
बुधवार, 4 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

गुणवत्ता से उत्कृष्टता की ओर बढ़ेगा एनटीपीसी विंध्याचल, विश्व गुणवत्ता माह का हुआ शुभारंभ

Om Prakash Shah

Author | Updated: 04 Nov 2026, 10:01 AM IST | 0 min read
Share:

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में विश्व गुणवत्ता माह का भव्य शुभारंभ किया गया। इस वर्ष माह की थीम “प्रदर्शन को नई ऊर्जा—हर कार्य में गुणवत्ता एवं सुरक्षा” रखी गई है। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता ने गुणवत्ता शपथ दिलाते हुए प्रत्येक कार्य में गुणवत्ता, सुरक्षा और निरंतर सुधार को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

एनटीपीसी विंध्याचल में विश्व गुणवत्ता माह का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। इस वर्ष की थीम “प्रदर्शन को नई ऊर्जा—हर कार्य में गुणवत्ता एवं सुरक्षा” रखी गई है। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुणवत्ता शपथ दिलाते हुए कार्यस्थल पर गुणवत्ता, सुरक्षा और निरंतर सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन एवं एनटीपीसी गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर एनटीपीसी के पूर्व कार्यकारी निदेशक (गुणवत्ता आश्वासन एवं निरीक्षण) एम.के. अस्थाना विशिष्ट अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने लगभग चार दशक के अनुभव साझा करते हुए कहा कि संगठन की सफलता के लिए व्यक्तिगत जवाबदेही, व्यवस्थित सुधार और सुरक्षित कार्यप्रणाली बेहद आवश्यक हैं।

समारोह के दौरान गुणवत्ता माह की गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। साथ ही परियोजना प्रमुख का गुणवत्ता एवं सुरक्षा संदेश, विशेष रेडियो जिंगल और गुणवत्ता माह की वेबसाइट का विमोचन किया गया। कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता ने कहा कि गुणवत्ता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक कर्मचारी की कार्यशैली का हिस्सा होनी चाहिए। इसी क्रम में क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान विंध्याचल द्वारा युवा अभियंताओं एवं कार्यपालक प्रशिक्षुओं के लिए विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें गुणवत्ता, सुरक्षा एवं संगठनात्मक विकास के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई।

Advertisement

ADVERTISEMENT