Urjanchal Tiger
मंगलवार, 10 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

जबलपुर में पारले-जी फैक्ट्री में भीषण आग, आग बुझाने में जुटा दमकल अमला।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 19 Oct 2026, 07:23 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 2:15 बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

शहर के रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 2:15 बजे शुरू हुई आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री से उठती ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। घटना के बाद आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही नगर निगम का दमकल विभाग हरकत में आया। आग बुझाने के लिए दमकल की सात गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किए। आग की तीव्रता को देखते हुए मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा।

फैक्ट्री में आग किन कारणों से लगी, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग से मशीनों, तैयार बिस्किट और अन्य सामान को हुए नुकसान का आकलन भी नहीं किया जा सका है। घटना में किसी के हताहत या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग पर पूरी तरह काबू पाने और नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT