Urjanchal Tiger
रविवार, 22 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली जिले में खैर की लकड़ी की अवैध कटाई जोरों पर !

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 30 Jun 2025, 10:16 PM IST | 0 min read
Khayr wood
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली : जिले के जंगलों में खैर जैसी बेशकीमती लकड़ी पर माफियाओं की नजरें गड़ी हुई हैं। हाल ही में सिंगरौली जिले के विभिन्न इलाकों में खैर के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के मामले सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कटाई और परिवहन की गतिविधियाँ स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं।

ताज़ा मामला माड़ा वन परिक्षेत्र के जीर जंगल का बताया जा रहा है, जहाँ खैर की कटी हुई लकड़ी का बड़ा ढेर कैमरे में कैद हुआ है।

इस पूरे मामले की पुष्टि हाल ही में चितरंगी पुलिस की कार्रवाई से भी होती है। 24 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चितरंगी के रास्ते खैर की लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी और चेकिंग प्वाइंट लगाए।

जानकारी के अनुसार, जब ट्रक चालक को पुलिस चेकिंग का अंदेशा हुआ तो उसने पकड़े जाने के डर से खैर की लकड़ी से लदा ट्रक करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरा दिया और खुद मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मौके से ट्रक और लकड़ी जब्त कर ली है। ज़ब्त किये गए माल की अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। मर्डर रेंज के झील का रोटी में लगातार खेर की लकड़ी की तस्करी के मामले में स्थानीय लोगों का आरोप है कि तस्कर चोरी छुपे लगातार पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं और ट्रैक्टर से अवैध खैर की लकड़ी परिवहन कर इकट्ठा रखा है और इस पूरे मामले से प्रशासन बेखबर है हालांकि आरोपों पर वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि उक्त जीर पंचायत की, खैर की लकड़ियाँ राजस्व की हैं।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT