Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

हजरत नागा शाह वली रह० की दरगाह पर कव्वालियों का हुआ आगाज, पूर्व राज्य मंत्री मोहसिन रजा तशरीफ़ लाए

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 23 Apr 2025, 06:59 AM IST | 1 min read
Qawwali started at the shrine of Hazrat Naga Shah Wali (RA), former state minister Mohsin Raza graced the occasion
Share:
Advertisement
  • हजरत नागा शाह वली के उर्स-ए-मेले में कव्वालियों का हुआ आगाज, जगह-जगह पुलिस रहीं मुस्तैद

आमिर खान ।। यूपी के जनपद फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर (नागा सैयद) में हर साल की तरह इस साल भी हजरत नागा शाह वली रहमतुल्लाह अलेही का सालाना उर्स बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

माननीय सदस्य हज कमेटी ऑफ इंडिया भारत सरकार एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री मोहसिन राजा व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुन दुबे दरगाह व उर्स कार्यक्रम में तशरीफ लाए। जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहा।

हजरत नागा शाह वली का सालाना उर्स मार्च के महीने में होने वाला इस बार अप्रैल में हुआ। 26 व 27 मार्च को होने वाला उर्स-ए-मेला रमजान के महीने को देखते हुए इस बार अप्रैल में कराया गया, क्योंकि मुस्लिम समाज के लोगों में रमजान के महीने में उर्स-ए-मेला नहीं मनाया जाता हैं। इस बार 18 व 19 अप्रैल को उर्स-ए-मेला पुलिस की निगरानी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

18 अप्रैल को बाद नमाजे ईशा रात 10:00 बजे मिलाद शरीफ का आगाज शुरू हुआ। मिलाद शरीफ में सैकड़ों लोग मौजूद रहें। मेला प्रभारी मय फोर्स के साथ मिलाद शरीफ़ में तैनात रहे। मिलाद शरीफ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

19 अप्रैल दिन शनिवार को ज़ोहर की नमाज़ के बाद दोपहर 2.30 बजे दरगाह के सज्जादा नशीन फूल मियां ने अपने घर से घागर निकाली। घागर पूरे गाँव में घूमते हुए हजरत नागा शाह वली की दरगाह पर पहुंची। सज्जादा नशीन फूल मियां ने चादरपौशी कर अहले वतन के लिए अमनों चैन की दुआ मांगी।

Advertisement

19 अप्रैल हजरत नागा शाह वली की दरगाह पर सुबह से ही दूरदराज से आए हजारों अकीदतमंदो ने गुलपौशी व चादरपौशी कर मन्नते मुरादे मांगी। कम्पिल कस्बे के समाजसेवी रावेज खां उर्फ़ बंटी भाई व हिकमत उल्लाह खां उर्फ शानू भाई ने सभी अकीदतमंदो के लिए लंगर किया। लंगर सुबह चालू हुआ और सारी रात दाल रोटी का लंगर चला।

Qawwali started at the shrine of Hazrat Naga Shah Wali (RA), former state minister Mohsin Raza graced the occasion
Qawwali started at the shrine of Hazrat Naga Shah Wali (RA), former state minister Mohsin Raza graced the occasion

19 अप्रैल रात करीब 11.00 बजे कव्वाली शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश भारत सरकार मोहसिन राजा व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुन दुबे जी का उर्स कमेटी अध्यक्ष हिकमत उल्लाह खां उर्फ शानू, ग्राम प्रधानपति उम्मीद खां, सज्जादा नशीन फूल मियां, उर्स खजांची गुच्छन, मंच संचालक उवैस आलम व रफ्फन खां ने माल्यार्पण कर भय जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद कम्पिल समाजसेवी रावेज खां उर्फ बंटी भाई व फिरासत खां उर्फ सालिम ने पूर्व राज्य मंत्री मोहसिन रजा एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अरुन दुबे जी को चांदी का मुकुट पहनाया। पूर्व राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने हजरत नागा शाह वली की दरगाह पर 51000 रुपए का दान किया। पूर्व राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने उर्स मेले का जायजा लिया व हलवा पराठा भी खाया। इस कार्यक्रम के बाद कव्वालियों का आगाज शुरू हुआ।

इस बार बदायूं से आए हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल जुनैद सुल्तानी ने अपनी मधुर आवाज से सूफियाना कलाम व गजलें सुनाई। कव्वाल जुनेद सुल्तानी को टक्कर देने मुंबई से आए उत्तर प्रदेश में पहली बार सिंगर अमन अफजल साबरी ने अपनी मधुर आवाज में साजधाज से कव्वाली और गजलों को सुनाया और महफिल में शमा जमाई। दूरदराज से आए हजारों लोग पंडाल में बैठकर दोनों कव्वालों की कव्वालियां व गजलों को सुनकर झूमते नजर आए।

दरगाह शरीफ के अंदर मस्जिद के मुअजीम इख्तियार खां उर्फ पप्पू व रंगी खां ने दूर दराज से आए हकीदतमंदो के तबर्रुक पर फातिहा पढ़ी व दरगाह में निगरानी भी करी।

हजरत नागा शाह वली के उर्स-ए-मेले में खान पान व बच्चों के लिए खेल खिलोनो की दुकान व झूले भी सारी रात लगे। मेले में लोगों ने खरीदारी व खानपान कर झूलों का आनंद लिया। 20 अप्रैल सुबह कुल शरीफ हुआ।

इस बार उर्स-ए-मेले में पुलिस प्रशासन रही सतर्क मेला प्रभारी ने मेले में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरे से निगरानी की। मेले में जगह-जगह पुलिस रहीं मुस्तैद। 20 अप्रैल को कुल शरीफ के साथ मेला प्रभारी व उर्स कमेटी अध्यक्ष की अगुवाई में मेले का शांतिपूर्वक समापन हुआ।