Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

मध्यप्रदेश में 20 करोड़ रुपये का GST घोटाला !

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 04 Sep 2025, 07:49 AM IST | 1 min read
GST scam of Rs 20 crore in Madhya Pradesh!
Share:
Advertisement

भोपाल।सिंगरौली। मध्यप्रदेश के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने प्रदेशभर में अलग-अलग जिलों में छापे मारे। इस कार्रवाई में करीब 20 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले का खुलासा हुआ है।

मध्य प्रदेश के जिलों में छापेमारी

टीम ने सिंगरौली सहित लगभग एक दर्जन जिलों में 16 स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान फर्जी इनवॉइस, बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल डाटा जब्त किया गया।

कर सलाहकार ने किया घोटाला ?

जांच में सामने आया कि बैढ़न (सिंगरौली) के कर सलाहकार अनिल कुमार शाह ने यह पूरा खेल रचा था। शाह ने कई फर्मों से फर्जी आईटीसी लिया और उसे स्थानीय व्यापारिक फर्मों को उपलब्ध कराया। इसके बदले वह कमीशन और आर्थिक लाभ लेता था।

शासन को कितना हुआ नुकसान ?

फर्मों ने असली माल या सेवाएं लिए बिना ही आईटीसी का दावा किया। इससे शासन को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान हुआ।

कार्रवाई में जुटी टीम

इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व रीवा इकाई EOW के एसपी डॉ. अरविंद सिंह ठाकुर और जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर दीप खरे ने किया। टीम में कई पुलिस अधिकारी, निरीक्षक, उप निरीक्षक और साइबर सेल के विशेषज्ञ शामिल थे।

Advertisement