Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी ! अप्रैल से खाते मे बढ़कर आएंगे सैलरी और पेंशन?

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 30 Mar 2024, 04:45 PM IST | 1 min read
कर्मचारियों के लिए खुशखबरी ! सैलरी में 12% से 15% तक बढ़ोतरी की संभावना, देखें सर्वे रिपोर्ट
Share:
Advertisement

देश के 10 लाख से ज्यादा सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारियों और सेवानिवृत्त लोगों को 30 और 31 मार्च को बड़ा तोहफा मिल सकता है। खबर है कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर में बढ़ोतरी के बाद मार्च की सैलरी और पेंशन अप्रैल की बजाय 30 या 31 मार्च को ही खातों में भेज सकती है. इस बीच, शनिवार और रविवार के बीच श्रम मंत्रालय ने फरवरी के लिए एआईसीपीआई सूचकांक की समीक्षा की और आंकड़े प्रकाशित करेगा। यह अगले डीए का स्कोर बताएगा, जिसे जुलाई 2024 में बढ़ाया जाएगा।

केंद्रीय कर्मचारियों अप्रैल से पहले मिलेगा 50% DA का लाभ

दरअसल, फरवरी में लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले मोदी सरकार ने कर्मचारियों-पेंशनधारकों का DA/DR 4 गुना बढ़ा दिया था, जिसके बाद कुल DA 46% से बढ़कर 50% हो गया। नई दरें 1 जनवरी 2024 से लागू हो गई हैं, इसलिए जनवरी और फरवरी का बकाया भी मिलेगा।

  • महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ ही एचआरए भी 27% से बढ़कर 30% हो गया है. इसके अलावा 8 अन्य सब्सिडी का भी लाभ मिलेगा।
  • इससे करीब 49.18 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
  • यह वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूले के अनुरूप है, जो सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।

माना जा रहा है कि 31 मार्च को वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले मोदी सरकार कर्मचारियों के खाते में वेतन बढ़ोतरी और लाभ एरियर की रकम ट्रांसफर कर सकेगी। ये अटकलें इस वजह से भी हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 30 और 31 मार्च को बैंक खोलने का फैसला किया है, भले ही ये शनिवार से रविवार तक रहेंगे।

50% DA होने पर कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन?

मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है तो 50 फीसदी के बाद आपको 9,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। अगर कर्मचारी की बेसिक सैलरी 53,500 रुपये है तो 50 फीसदी के बाद उसका DA बढ़कर 26,750 रुपये हो जाएगा। अगर सैलरी 36,500 रुपये है तो आपको 18,250 रुपये DA मिलेगा।

एक पेंशनभोगी को प्रति माह 41,100 रुपये की पेंशन मिलती है। 46% DR के साथ, पेंशनभोगी को 18,906 रुपये मिलेंगे और 50% DR के साथ, उसे हर महीने 20,550 रुपये मिलेंगे, यानी उसकी पेंशन प्रति माह 1,644 रुपये बढ़ जाएगी। अगर किसी पेंशनभोगी की मूल पेंशन 9,000 रुपये है तो उसे डीआर के रूप मे 4,500 रुपये मिलेंगे। वर्तमान में उन्हें डीआर के रूप में 4,140 रुपये मिलते हैं।

AICPI सूचकांक डेटा 30 और 31 मार्च को प्रकाशित करेगा

केंद्र सरकार AICPI इंडेक्स के अर्ध-वार्षिक आंकड़ों के आधार पर साल में दो बार जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों-पेंशनभोगियों की DA/DR दरों की समीक्षा करती है।

Advertisement

जनवरी 2024 से DA 4% बढ़ गया है, जो जून तक लागू रहेगा। अब अगला डीए जुलाई 2024 से बढ़ाया जाएगा, जो जनवरी से जुलाई 2024 तक एआईसीपीआई इंडेक्स डेटा पर निर्भर करेगा।

जनवरी 2024 में, अखिल भारतीय CPI-IWU स्कोर 138.9 था और DA स्कोर 50 को पार कर गया और अब फरवरी का स्कोर जारी किया जाएगा जो आगामी DA दर के बारे में संकेत देगा।

सातवें वेतन आयोग के गठन के साथ ही केंद्र सरकार ने डीए में संशोधन के नियम तय कर दिए थे कि जब डीए 50% तक पहुंच जाएगा तो यह शून्य हो जाएगा, इसे मौजूदा मूल वेतन और डीए में जोड़कर 50% डीए प्राप्त किया जाएगा। गणना शून्य से शुरू होगी।

लेकिन जनवरी 2024 से केंद्रीय कर्मचारियों का DA 50% हो गया है, यानी फिलहाल शून्य नियम लागू नहीं किया गया है और न ही केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई बयान दिया गया है, इसलिए इसी तरह का क्रम जारी रहेगा। भविष्य में भी यह यथावत जारी रह सकता है या अगले महंगाई भत्ते से लागू हो सकता है।

अगर इसे आगे भी लागू किया जाता है तो सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव करना होगा या एडजस्टमेंट फैक्टर दरों में बदलाव करना होगा या डीए बढ़ाने का सिलसिला जारी रहेगा, फिलहाल इन सभी सवालों के जवाब के लिए इंतजार करना होगा। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद स्थिति साफ होगी।

ये भी पढे – Mukhtar Ansari Death : ये यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल है – अखिलेश यादव

ताज़ा अपडेट पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े