Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

घायलों के लिए फरिश्ता बने हर्षित सिंह, समय पर पहुंचाया अस्पताल

Om Prakash Shah

Author | Updated: 01 Oct 2026, 06:28 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के रजमिलान बाजार चौक के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जनपद सदस्य रजमिलान हर्षित सिंह उर्फ रिशु मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई।
जिले के रजमिलान बाजार चौक के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक घायल युवक चाचर क्षेत्र तथा दूसरा लंघाडोल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जनपद सदस्य रजमिलान हर्षित सिंह उर्फ रिशु तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद के लिए आगे आए।

उन्होंने समिति प्रबंधक उत्तम सिंह की गाड़ी से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई। अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार जारी है। हादसे के बाद समय पर मदद मिलने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की पहल को लेकर स्थानीय लोगों ने जनपद सदस्य हर्षित सिंह की सराहना की।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886