सिंगरौली। जिले के जरहा क्षेत्र में शीतुल डार बाजार के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जिले के जरहा क्षेत्र में शीतुल डार बाजार के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान एंबुलेंस में एक घायल मरीज भी सवार था, जिसके भी घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच मे जुट गई है।




