Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़े से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, आरोपी ने लगाई फांसी

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 18 May 2024, 05:08 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Crime News : छत्तीसगढ़ के सांरगढ़-बिलाईगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना संज्ञान मे आई है। यहां एक शख्स ने एक ही परिवार के पांच लोगों की बहुत ही बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद हत्या करने वाले शख्स ने भी आत्महत्या कर ली। घटना सलिहा थाना क्षेत्र की है। इस हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, महासमुंद जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर सलीहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव मे हुई। यह सलिहा थाने से काफी दूर है। कस्बे में एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारे ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों के नाम हेमलाल, जगमती, मीरा और उनके दो बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement