Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

पहले समझौता फिर बस से कुचलकर हत्या, Watch Video

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 16 Jun 2025, 03:13 PM IST | 1 min read
पहले समझौता फिर बस से कुचलकर हत्या, Watch Video
Share:
Advertisement

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बड़ा हादसा हो गया। जहां विगत दिनों दो पक्षों में विवाद हुआ और उसके पुलिस स्टेशन में आपसी समझौता भी हो गया। उसके कुछ दिनों बाद वही पुरानी रंजिस और छोटी-सी बात बहस ने इतना बड़ा बिकराल रूप धारण कर लिया की मौत की नींद सुला दिया। यह पूरी घटना सरई थाना क्षेत्र के झूरही रोड धनौजा मंदिर के पास का बताया जा रहा है।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया की 11 जून 2025 को निर्मल बस क्रमांक MP 66 B0149 के मालिक अमित दुबे बैढ़न से सरई की ओर बस लेकर जा रहे थे, उसी समय अमित दुबे द्वारा मृतक छोटेलाल मिश्रा के साथ मारपीट की गई थी। जिसकी रिपोर्ट मृतक के बेटे सूरज मिश्रा द्वारा तत्काल शाम 5:30 बजे थाना प्रभारी सरई को दी गई थी।

बाइक को कैसे रौंदी बस-Watch Video

उसके बाद 13 जून 2025 की शाम लगभग 6:30 बजे जब छोटेलाल मिश्रा मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी वन विहार ढाबा घोघरा के सामने अमित दुबे बस लेकर आ रहे थे। उसी समय मौका देख पुरानी धधकती बदले की भावना से छोटेलाल मिश्रा को कुचल दिया और घसीटते हुए मोटरसाइकिल को एक किलोमीटर दूर ले गया। जिससे छोटेलाल मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज बैढ़न में चल रहा है। जैसे ही मोटरसाइकिल में आग लगी ठीक उसी समय बस रोका और मौके से भाग निकला।

Advertisement