Urjanchal Tiger
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Gold-Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 22 Apr 2024, 03:26 PM IST | 1 min read
Gold-Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज का ताजा रेट
Share:
Advertisement

Gold-Silver Price : पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोने की कीमतों में तेजी जारी रही और यह 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। हालांकि, आज कीमतों में गिरावट आई है.। 22 अप्रैल को सोने और चांदी में मंदी आई। MCX पर जून डिलीवरी वाले सोने का रेट 73000 रुपये के नीचे है। कीमत 1.04 फीसदी गिरकर 72,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। चांदी की कीमत 1.74 फीसदी गिरकर 82,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

MCX एक्सचेंज पर आज यानी सोमवार को 3 मई 2024 डिलिवरी वाली चांदी 1,286 रुपये की गिरावट के साथ 82,221 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। जबकि 5 जुलाई 2024 डिलिवरी वाली चांदी 1,196 रुपये सस्ती हो गई है और 83,950 रुपये पर कारोबार कर रही है। चांदी की कीमत में आज गिरावट देखने को मिल रही है।

Gold-Silver Price

दिल्ली में सोने की कीमत : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 68,200 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 74,380 रुपये है।

मुंबई में सोने की कीमत : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,040 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 74,230 रुपये है.

चेन्नई में सोने की कीमत : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,840 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,100 रुपये है.

कोलकाता में सोने की कीमत : 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना 68,040 रुपये में और 24 कैरेट सोना 74,230 रुपये में उपलब्ध है।

Advertisement

घर बैठे जानिए सोने की ताजा कीमत

22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के गहनों का रिटेल रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस कॉल दे सकते हैं। कुछ ही समय में दर SMS के माध्यम से उपलब्ध हो जाएगी। साथ ही लगातार अपडेट के लिए आप www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

ये भी पढ़े – बड़ा फैसला ; Supreme Court ने 14 साल की नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की इजाजत दी