Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Dhirendra Krishna Shastri के भाई ने टोल प्लाजा कर्मचारियों से की मारपीट, मामला दर्ज

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 26 Apr 2024, 04:04 PM IST | 1 min read
Dhirendra Krishna Shastri के भाई ने टोल प्लाजा कर्मचारियों से की मारपीट, मामला दर्ज
Share:
Advertisement

Dhirendra Krishna Shastri : बागेश्वर धाम (Bhageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित के भाई धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर टोल प्लाजा कर्मचारियों से मारपीट का आरोप है। इस संबंध में शालिग्राम गर्ग के खिलाफ गुलगंज थाने में IPC की धारा 323,294,506,427(34) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना को लेकर शालिग्राम गर्ग समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के भाई शालिग्राम गर्ग अपने दोस्तों के साथ कार से सागर रोड स्थित मुगवारी टोल प्लाजा जा रहे थे। इस दौरान जब टोल प्लाजा कर्मचारियों ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो बाबा के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर टोल प्लाजा कर्मचारियों की पिटाई कर दी। जिसके बाद वे मौके से भाग गए।

ये भी पढे – Lok Sabha Election 2024 : तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से पुछे 7 सवाल, जाने क्या?

Advertisement