Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

दबंग ससुरालियों की करतूत: विधवा बहू को घर से निकाला, ओसारी में सोने को मजबूर

Om Prakash Shah

Author | Updated: 06 Oct 2026, 01:06 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। सिंगरौली जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक असहाय विधवा महिला को उसके ही ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया है। पुलिस व प्रशासन के चक्कर काट रही पीड़िता अब खुले आसमान के नीचे ओसारी में रात गुजारने को मजबूर है।

जिला मुख्यालय स्थित बिलौंजी बस्ती (बैढ़न) की रहने वाली एक पीड़ित विधवा महिला ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर महोदय को आवेदन सौंपा है। महिला का आरोप है कि पुलिस में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से बेखौफ ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है। दरअसल बिलौंजी बस्ती (बैढ़न) निवासी पीड़िता सविता साकेत ने बताया कि पति स्व. संतोष कुमार शाह के निधन के बाद से ही उनके साथ ससुराल में अत्याचार शुरू हो गया था। पीड़िता का आरोप है कि ससुर रामनंदन शाह, सास सुरसती शाह, जेठ जय प्रकाश व देव प्रताप शाह तथा रमाशंकर, राधे और अखिलेश शाह मिलकर उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करते हैं और मारपीट करते हैं। आरोप यह भी है कि वे पति के हिस्से की जमीन उनके नाम नहीं होने दे रहे हैं।पीड़िता की आपबीती सुनकर हर किसी की रूह कांप जाए। ससुराल वालों ने न केवल महिला का चूल्हा और गैस सिलेंडर छीन लिया है, बल्कि बाथरूम में भी ताला जड़ दिया है। प्रशासनिक चौखट पर न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़िता का कहना है कि पूर्व में 23 व 29 सितंबर को शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे उनके हौसले और बुलंद हो गए।

पीड़िता की प्रमुख माँगे:-
1- आरोपियों पर एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाए।
2- पीड़िता को वापस घर में प्रवेश दिलाकर पुलिस सुरक्षा और बाथरूम का ताला खुलवाया जाए।
3- ग्राम बिलौंजी तेलियान स्थित पति के हिस्से की ज़मीन का नामांतरण कराया जाए तथा शासन की राहत राशि व विधवा पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886