Urjanchal Tiger
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

बरगवां स्टेशन के वेटिंग रूम में पकड़ा गया शराब तस्कर, 89 पाव अंग्रेजी शराब जब्त

Om Prakash Shah

Author | Updated: 04 Oct 2026, 07:22 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के बरगवां रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में ट्रेन का इंतजार कर रहे एक युवक को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास रखे सूटकेस से 89 पाव अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

जिले के बरगवां रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में ट्रेन का इंतजार कर रहे एक युवक को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सूटकेस से 89 पाव अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपी की पहचान जितेंद्र सिंह पिता हेतराम सिंह राठौर, निवासी धरमपुरा शाहनगर, जिला पन्ना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक शराब की खेप लेकर बिहार जाने की तैयारी में था। बिहार जाने वाली ट्रेन में सवार होने से पहले ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी शराब की खेप कहां से लेकर आया था और इसे बिहार में किसे पहुंचाया जाना था।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886