सिंगरौली। जिले के माड़ा-परसोना सड़क मार्ग पर शुक्रवार सुबह सीमेंट से लोड एक बल्कर वाहन अनियंत्रित होकर 33 केवी बिजली के पोल से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गया।
जिले के माड़ा-परसोना मार्ग पर शुक्रवार सुबह सीमेंट से लोड एक बल्कर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक जितेंद्र कुमार शर्मा को मामूली चोटें आई हैं, जबकि टक्कर से 33 केवी बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बल्कर वाहन सतना से सीमेंट लेकर सिंगरौली स्थित एक निजी पावर प्लांट जा रहा था। शुक्रवार सुबह माड़ा-परसोना सड़क मार्ग पर आगे चल रहे एक अन्य बल्कर को साइड देने के दौरान चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बल्कर सड़क किनारे लगे 33 केवी बिजली के पोल से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक जितेंद्र कुमार शर्मा निवासी मुकुंदपुर, जिला सतना को मामूली चोटें आईं।



