Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में 28 फरवरी व 1 मार्च को अखिल भारतीय दंगल

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 22 Feb 2026, 10:16 PM IST | 1 min read
सिंगरौली में 28 फरवरी व 1 मार्च को अखिल भारतीय दंगल
Share:
Advertisement

सिंगरौली प्रतिनिधि । रामलीला मैदान में 28 फरवरी और 1 मार्च को अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता सीजन-7 का आयोजन होगा। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में देश और विदेश के 40-50 और स्थानीय पहलवान भी भाग लेंगे।

सिंगरौली के रामलीला मैदान में 28 फरवरी और 1 मार्च को अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता सीजन-7 का आयोजन होगा। 40 से 50 नामी पहलवान हिस्सा लेंगे।

अटल जी की 100वीं जयंती को समर्पित

समिति और नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय ने बताया कि इस आयोजन की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर स्वर्गीय सुरेश शर्मा ने की थी। इसमें कुछ वर्षों का अंतराल रहा, लेकिन पिछले छह साल से निरंतर जारी है। यहाँ डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

विदेशों से भी पहुंचेंगे पहलवान

इस बार दंगल को और भव्य बनाने के लिए देश-विदेश से पहलवान आएंगे। ईरान से इरफान शेख, नेपाल से देवा थापा और रूवी थापा, भूटान से चमचम डोगरा। इनमें भारत के रामेश्वर पहलवान, हरियाणा के काली सिंह, केरल के कटप्पा पहलवान, अयोध्या के पागल बाबा लाडी, जम्मू के रिजवान गनी, राजस्थान के शमशेर और कई नामी पहलवान भी हिस्सा लेंगे। वहीं महिला वर्ग में ज्योति सिंह और गोल्ड मेडलिस्ट बबिता सिंह भी दम दिखाएंगी।

सामाजिक समरसता का संदेश

सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ समाज में भाईचारे का संदेश भी देती है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886