Urjanchal Tiger
रविवार, 23 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

Drug Inspector के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 30 Jan 2026, 11:10 PM IST | 1 min read
Drug Inspector के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Share:
Advertisement

Drug Inspector : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने ड्रग इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती झारखंड राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय, नामकुम, रांची के अंतर्गत की जाएगी। योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 30 रिक्त पद भरे जाएंगे।

झारखंड लोक सेवा आयोग ने ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया। कुल 30 पदों पर भर्ती। आवेदन 29 जनवरी से 18 फरवरी 2026 तक।

आवेदन प्रक्रिया और तारीखें

  • ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026 (शाम 5:00 बजे तक) तय की गई है।
  • आवेदन केवल JPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) सिस्टम के माध्यम से किए जाएंगे।

अधिसूचना जारी

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना विज्ञापन संख्या 12/2025 JPSC की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इसमें पात्रता, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 29 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 18 फरवरी 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2026
  • हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2026
  • लिखित परीक्षा: बाद में घोषित की जाएगी

पदों का वर्गवार विवरण

ड्रग इंस्पेक्टर के कुल 30 पदों का वितरण इस प्रकार है:

Advertisement

  • अनारक्षित (UR): 18
  • अनुसूचित जाति (SC): 5
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 2
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC-I): 1
  • पिछड़ा वर्ग (BC-II): 2
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 2

वेतनमान

  • चयनित उम्मीदवारों को वेतन बैंड-II (9300–34800 रुपये) और ग्रेड पे 5400 रुपये मिलेगा।
  • यह वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-9 में होगा।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पासफार्मेसी या फार्मास्युटिकल साइंस में डिग्री, या क्लिनिकल फार्माकोलॉजी / माइक्रोबायोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ मेडिकल डिग्री
होनी चाहिए।

इसके साथ कुछ पदों के लिए अनुभव भी जरूरी है। अनुभव की विस्तृत जानकारी अधिसूचना में दी गई है।

आयु सीमा

आयु की गणना 01 अगस्त 2024 के आधार पर होगी।

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु:
  • UR/EWS: 35 वर्ष
  • BC/EBC: 37 वर्ष
  • महिलाएं: 38 वर्ष
  • SC/ST: 40 वर्ष
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट

आवेदन कैसे करें

  • www.jpsc.gov.in पर जाएं।
  • OTR पंजीकरण पूरा करें।
  • लॉग इन करें और विज्ञापन संख्या 12/2025 चुनें।
  • आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकालें।
  • हार्ड कॉपी और दस्तावेज 5 मार्च 2026 तक JPSC, रांची भेजें।

आवेदन शुल्क

  • UR / BC / EBC / EWS: 600 रुपये + बैंक शुल्क
  • SC / ST (झारखंड निवासी): 150 रुपये
  • दिव्यांग उम्मीदवार: शुल्क में छूट

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी।

  • लिखित परीक्षा
  • साक्षात्कार

नौकरी का स्वरूप

  • ड्रग इंस्पेक्टर का पद स्थायी होगा।
  • परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष तय की गई है।

अधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement