Urjanchal Tiger
सोमवार, 16 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से बचीं 50 जिंदगियां

Om Prakash Shah

Author | Updated: 16 Nov 2026, 04:45 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। राजस्थान के जयपुर से ग्वालियर-झांसी की ओर जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर कोच बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश गहरी नींद में सो रहे थे। चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राजस्थान के जयपुर से ग्वालियर-झांसी की ओर जा रही यात्रियों से भरी एक स्लीपर कोच बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक उठे धुएं और आग की लपटों ने यात्रियों में दहशत पैदा कर दी। हालांकि, चालक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव के पास हुई। बस के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खतरे को भांपते हुए चालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोका और यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। जान बचाने की हड़बड़ी में कोई बस के दरवाजे से बाहर निकला तो किसी ने खिड़कियों से छलांग लगा दी। कुछ ही देर में यात्रियों की चीख-पुकार से पूरा हाईवे गूंज उठा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सबसे राहत की बात यह रही कि बस में सवार करीब 50 यात्रियों में से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चालक की समय रहते दिखाई गई सतर्कता ने करीब 50 लोगों की जिंदगी बचा ली।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT