पन्ना। अमानगंज बफर क्षेत्र के गहदरा जंगल में घायल मिले 11 वर्षीय बाघ पी-243 का 14 नवंबर को वन्यप्राणी चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन किया। बाघ की दोनों आंखों के बीच गहरा घाव था। ट्रैंक्युलाइज कर सूक्ष्म सर्जरी से उसका उपचार किया गया।
अमानगंज बफर क्षेत्र के गहदरा जंगल में घायल अवस्था में मिले 11 वर्षीय बाघ पी-243 का वन्यप्राणी चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन किया है। 14 नवंबर को मिले बाघ की दोनों आंखों के बीच गहरा घाव था, जिसके चलते उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम ने बाघ को ट्रैंक्युलाइज कर सुरक्षित तरीके से सूक्ष्म सर्जरी की और घाव का उपचार किया। ऑपरेशन सफल रहने के बाद बाघ को बड़ौर स्थित वन्यप्राणी चिकित्सालय में रखा गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसकी देखभाल की जा रही है।
बाघ पी-243, वर्ष 2009 में कान्हा से पन्ना लाई गई बाघिन टी-2 की संतान है। घायल बाघ का सफल उपचार वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। फिलहाल चिकित्सकों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें