Urjanchal Tiger
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

विधायक रामनिवास शाह सहित जनप्रतिनिधियों ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण

Om Prakash Shah

Author | Updated: 21 Oct 2026, 07:28 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। वार्ड क्रमांक 30 में बच्चों के बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया गया।

शहर के वार्ड क्रमांक 30 में बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल, अध्यक्ष देवेश पाण्डेय एवं वार्ड पार्षद अंजना साह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद अंजना साह ने की। आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के स्वस्थ भविष्य की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां बच्चों को पोषण और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया जाता है। वार्ड में आंगनवाड़ी केंद्र शुरू होने से स्थानीय बच्चों को बेहतर वातावरण में सीखने और पोषण संबंधी सुविधाएं प्राप्त करने में मदद मिलेगी। साथ ही, महिला एवं बाल विकास से जुड़ी शासकीय योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में भी सुविधा होगी।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886