Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

UPPSC Recruitment 2025 : मेडिकल और वेटरनरी विभाग में 2158 पदों पर आवेदन शुरू

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 25 Dec 2025, 04:00 PM IST | 1 min read
UPPSC Recruitment 2025 : मेडिकल और वेटरनरी विभाग में 2158 पदों पर आवेदन शुरू
Share:
Advertisement

UPPSC Recruitment 2025 : मेडिकल फील्ड से जुड़े युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, पशु चिकित्सा और परिवार कल्याण समेत कई विभागों में नई भर्तियों की घोषणा की है। आयोग ने कुल 2158 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 29 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर, वेटरनरी ऑफिसर सहित 2158 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 22 दिसंबर 2025 से 29 जनवरी 2026 तक किए जा सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती

UPPSC की इस भर्ती के जरिए कई अहम पदों को भरा जाएगा। इसमें मेडिकल और वेटरनरी से जुड़े पद शामिल हैं।

पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • मेडिकल ऑफिसर (कम्युनिटी हेल्थ) – 884
  • वेटरनरी ऑफिसर – 404
  • स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी – 221
  • होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर – 265
  • चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) – 168
  • डेंटल सर्जन – 157
  • ड्रग्स इंस्पेक्टर – 26
  • चिकित्सा अधिकारी (यूनानी) – 25
  • चिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथिक) – 07
  • वेटिंग ऑफिसर – 01

कुल पद: 2158

शैक्षणिक योग्यता क्या होगी

मेडिकल ऑफिसर पद के लिए

Advertisement

  • आयुर्वेद की डिग्री होनी चाहिए।
  • इंडियन मेडिसिन बोर्ड में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
  • राज्य के आयुर्वेद, यूनानी या एलोपैथिक अस्पताल में कम से कम 6 महीने का अनुभव होना चाहिए।

वेटरनरी ऑफिसर के लिए

  • वेटरनरी साइंस और एनिमल हसबैंड्री में बैचलर डिग्री जरूरी है।
  • उत्तर प्रदेश वेटरनरी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के लिए

  • सोशियोलॉजी या किसी अन्य सोशल साइंस विषय में मास्टर्स डिग्री अनिवार्य है।

अन्य पदों की योग्यता की जानकारी उम्मीदवार नोटिफिकेशन में विस्तार से देख सकते हैं।

आयु सीमा और वेतन

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

वेतनमान

पद के अनुसार 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन

  • लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन संख्या: 6/E-1/2025

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: 105 रुपये
  • एससी, एसटी और एक्स-सर्विसमैन: 65 रुपये
  • दिव्यांग उम्मीदवार: 25 रुपये

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) जनरेट करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सब्मिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
  • इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886