Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

UP Police Recruitment 2025 : SI और ASI पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 23 Dec 2025, 05:50 PM IST | 1 min read
UP Police Recruitment 2025 : SI और ASI पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी
Share:
Advertisement

UP Police Recruitment 2025 : उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से सब इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लर्क/अकाउंट्स) पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 19 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रोन्नति बोर्ड ने SI (Confidential) और ASI (Clerk/Accounts) के 537 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 19 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन होंगे।

अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता

एसआई और एएसआई क्लर्क पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है।
  • हिंदी टाइपिंग की गति 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
  • अंग्रेजी टाइपिंग की गति 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
  • DOEACC या NIELIT से ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की

  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Advertisement

आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित, EWS और OBC वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
  • SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये रखा गया है।
  • शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।

पदों का विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 537 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

  • सब इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल): 112 पद
  • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लर्क): 311 पद
  • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (अकाउंट्स): 114 पद

आवेदन करने की प्रक्रिया

यूपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर SI–ASI भर्ती Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर OTR पूरा करें।
  • लॉग इन करके मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

अधिकारिक नोटिफिकेशन – Notification

आवेदन करें – Apply Now

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886