Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

UP Police Constable Recruitment 2025 : 32,679 पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 03 Jan 2026, 06:32 PM IST | 1 min read
UP Police Constable Recruitment 2025 : 32,679 पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल
Share:
Advertisement

UP Police Constable Recruitment 2025 : उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रमोशन एंड रिक्रूटमेंट बोर्ड (UPPPRB) ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 32,679 कॉन्स्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। 32,679 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 है। 12वीं पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

यूपी पुलिस में किन पदों पर होगी भर्ती

UPPPRB की ओर से विभिन्न विभागों में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें शामिल हैं—

  • आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला)
  • आरक्षी PAC / सशस्त्र पुलिस (पुरुष)
  • आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (पुरुष)
  • महिला बटालियन के लिए महिला आरक्षी
  • आरक्षी घुड़सवार पुलिस (पुरुष)
  • जेल वार्डर (पुरुष)
  • जेल वार्डर (महिला)

नागरिक पुलिस कॉन्स्टेबल: श्रेणीवार पद

  • अनारक्षित: 4191
  • EWS: 1046
  • OBC: 2826
  • SC: 2198
  • ST: 208
    कुल: 10,469 पद

PAC / सशस्त्र पुलिस: श्रेणीवार पद

  • अनारक्षित: 6060
  • EWS: 1512
  • OBC: 4083
  • SC: 3176
  • ST: 300
    कुल: 15,131 पद

विशेष सुरक्षा बल कॉन्स्टेबल पद

  • अनारक्षित: 538
  • EWS: 134
  • OBC: 362
  • SC: 281
  • ST: 26
    कुल: 1,341 पद

महिला बटालियन में महिला कॉन्स्टेबल

  • अनारक्षित: 916
  • EWS: 228
  • OBC: 615
  • SC: 478
    कुल: 2,282 पद

घुड़सवार पुलिस कॉन्स्टेबल

  • अनारक्षित: 30
  • EWS: 7
  • OBC: 19
  • SC: 14
  • ST: 1
    कुल: 71 पद

जेल वार्डर (पुरुष)

  • अनारक्षित: 1314
  • EWS: 327
  • OBC: 885
  • SC: 688
  • ST: 65
    कुल: 3,279 पद

जेल वार्डर (महिला)

  • अनारक्षित: 44
  • EWS: 10
  • OBC: 28
  • SC: 22
  • ST: 2
    कुल: 106 पद

OTR के बाद ही होगा आवेदन

UPPPRB ने साफ किया है कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के बिना आवेदन स्वीकार नहीं होगा। उम्मीदवारों को पहले UPPPRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर OTR करना होगा। इसके बाद ही वे भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है।

  • पुरुष उम्मीदवारों की आयु: 18 से 22 वर्ष
  • महिला उम्मीदवारों की आयु: 18 से 25 वर्ष

आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।

Advertisement

अधिकारिक सूचना – Notification

ऑनलाइन आवेदन करें – Apply Now

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886