नर्मदापुरम। जिले के पिपरिया में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां रायसेन जिले के बरेली क्षेत्र के अलीगंज गांव निवासी पटवारी अजय धाकड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उनके दो बेटों के शव रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग में खड़ी कार से बरामद किए गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जिले के पिपरिया में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। उदयपुरा में पदस्थ पटवारी अजय धाकड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग में खड़ी कार से उनके दो बेटों के शव बरामद हुए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायसेन जिले के बरेली क्षेत्र के अलीगंज गांव निवासी अजय धाकड़ पिपरिया पहुंचे थे। यहां उन्होंने कथित तौर पर संघमित्रा एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। दूसरी ओर, रेलवे स्टेशन के समीप खड़ी कार में उनके दोनों बेटों के शव मिलने से मामला और गंभीर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक आशंका है कि बच्चों की मौत के पीछे हत्या की वजह हो सकती है। हालांकि, बच्चों की मौत कैसे हुई और पिता की मौत से उसका क्या संबंध है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस घटनास्थल के साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।




