सिंगरौली। जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परसोना में स्थित सत्यम शिवम इलेक्ट्रिकल मशीनरी दुकान में रविवार देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा इलेक्ट्रिकल मशीनरी सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत परसोना में रविवार देर रात एक इलेक्ट्रिकल दुकान में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। सत्यम शिवम इलेक्ट्रिकल मशीनरी नामक दुकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा इलेक्ट्रिकल सामान और मशीनरी जलकर राख हो गई। दुकानदार के मुताबिक, रात करीब 11 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। इस भीषण अग्निकांड में करीब 50 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर नष्ट होने का अनुमान है। दुकानदार ने बताया कि आग से दुकान में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है और उसकी वर्षों की मेहनत पर पानी फिर गया।
Also Read
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट अथवा अन्य कारणों से आग लगी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। घटना से दुकान संचालक को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है।



