सिंगरौली। जिले में कांग्रेस पार्टी की रैली के दौरान एक बाइक चालक हादसे का शिकार हो गया। तेलाई के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर ही बेहोश हो गया।
जिले में कांग्रेस पार्टी की रैली के दौरान तेलाई के पास एक सड़क हादसा हो गया। रैली में शामिल एक बाइक चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक सड़क पर ही बेहोश हो गया, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी की रैली परसोना की ओर से माजन मोड़ की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रैली में शामिल बाइक चालक जैसे ही तेलाई के पास पहुंचा, उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ा और उसे चोटें आईं। हादसे के बाद चालक मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान घायल बाइक चालक की ओर गया।



