सिंगरौली। दीपावली के पावन अवसर पर सिंगरौली पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल पेश की। चौकी बधौरा प्रभारी संदीप नामदेव एवं पुलिस स्टाफ ग्राम खैराही की अगरिया बस्ती पहुंचे, जहां ग्रामीणों और बच्चों को मिट्टी के दीपक एवं मिठाइयां वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा कीं।
दीपावली के पर्व पर सिंगरौली पुलिस ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की। चौकी बधौरा प्रभारी संदीप नामदेव पुलिस स्टाफ के साथ ग्राम खैराही स्थित अगरिया बस्ती पहुंचे और ग्रामीणों एवं बच्चों के बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बच्चों और ग्रामीणों को मिट्टी के दीपक व मिठाइयां वितरित कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
Also Read
पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की समझाइश दी। पुलिस की इस पहल से अगरिया बस्ती के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। दीपक और मिठाइयों के माध्यम से पुलिस ने समाज के हर वर्ग के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने का संदेश दिया।



