Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

विकास की रफ्तार, गर्भवती महिला को “खाट” पर ले जाने के लिए परिजन बेबस और लाचार!

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 27 Jul 2025, 02:29 PM IST | 1 min read
विकास की रफ्तार, गर्भवती महिला को "खाट" पर ले जाने के लिए परिजन बेबस और लाचार!
Share:
Advertisement

मध्य प्रदेश में रोजाना कोई न कोई ऐसा दृश्य सामने आता रहता है, जो किसी न किसी के राज को उजागर करता रहता है। एक ऐसा ही एक मामला सीधी जिले के सेमरिया अंतर्गत बरिगवां नंबर 2 गांव से आ रहा है जो सरकार के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलता नजर आ रही है। आपको बता दे की गर्भवती महिला के घर तक एम्बुलेंस न पहुंचने पर महिला के परिजन उसे प्रसव के लिए “खाट” से लेकर जाने के बेबस हुए। जहां सरपंच से लेकर विधायक तक अपने क्षेत्र में किसी से उनका हाल नही पुछ्ने नहीं आते।

सड़क बयाँ कर रही विकास की तस्वीर

यहाँ चुनाव के समय वोट मांगने के लिए घर-घर जाकर बड़े-बड़े दावे करते हैं कि आपके क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी उपलब्ध कराएंगे। लेकिन चुनाव जीतने के बाद अदृश्य हो जाते हैं। सरकार की विकास की तस्वीर साफ-साफ बयाँ कर रही है। जहां सांसद हेलीकॉप्टर भेजने की दावे करते हैं, वहीं प्रसव के दौरान गर्भवती महिला को लेने के लिए मोटरसाइकिल भी जाने के लिए रास्ता मुनासिब नहीं हो रहा। सड़क न होने के कारण एम्बुलेंस को आने में लगभग दो घंटे लग गए और उसके बाद भी 2 किमी दूर एम्बुलेंस खड़ी रही। गांव के जिम्मेदार लोगों ने कई बार सरपंच सचिव को इस समस्या से अवगत कराया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

Advertisement